ChandraInstituteNotes.in

ChandraInstituteNotes.In

[Updated] होली पर निबंध हिंदी में – Essay Holi in Hindi | होली क्यों मनाई जाती है?

Essay Holi in Hindi : भारत में होली पर्व बड़े उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है लेकिन होली क्यों मनाई जाती है? होली पर निबंध हिंदी में अक्सर छोटी और बड़ी कक्षाओं में परीक्षा के दौरान पूछा ही जाता है। इसीलिए आजके लेख में Essay Holi in Hindi टॉपिक पर निबंध दिया गया है साथ ही होली क्यों मनाया जाता है इसके बारे में भी जानकारी दी गयी है।

होली पर निबंध – Essay Holi in Hindi

हिन्दू धर्म में कई त्यौहार मनाये जाते है लेकिन होली, दशहरा और दीवाली बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन आज हम होली त्यौहार के बारे में जानेंगे आखिर होली त्यौहार क्यों मनाया जाता है. होली हिन्दूओं का प्रमुख त्यौहार है जिसमें लोग एक दूसरे को रंग बिरंगे रंगों में नहला देतें है। एक दूसरे को रंग लगाकर सभी को प्यार से गले लगाते है। इस होली के पर्व पर रंग तथा ग़ुलाल लगाकर सभी सिकवे गिले भुला देतें है और फिर से प्रेम के बंधन में बंध जाते है। यह त्यौहार आज हिन्दू ही नहीं वरन सभी धर्मों के लोग खुशी खुशी मनाने लग गए है जो एक प्रेम के लिये करते है।

दरअसल होली त्यौहार को मनाने के पीछे एक पौराणिक कथा है जो भक्त प्रहलाद को लेकर मान्यता है। ऐसा बताया जाता है। प्रहलाद भगवान विष्णु के भक्त थे लेकिन इसके पिता हिरण्यकश्यप खुद को भगवान मानता था। और वह सदैव इन्हें मारने के लिये अलग अलग तरह के प्रयास करता रहा। लेकिन जिसको बचाने वाले खुद भगवान नारायण हो उसे कौन मार सकता है। जब भी हिरण्यकश्यप भक्त प्रहलाद को मारने का प्रयास करता भगवान स्वंय किसी रूप में प्रहलाद को बचा लिया करते थे।

होली पर निबंध - Essay Holi in Hindi
होली पर निबंध | Essay Holi in Hindi

 

होली क्यों मनाई जाती है? Essay Holi in Hindi

एक बार हिरण्यकश्यप ने भक्त प्रहलाद को मारने के लिये आग में जलाने की योजना बनाई। इस योजना में हिरण्यकश्यप की बहन होलिका भी शामिल हुई। दरअसल होलिका को वरदान था कि वह आग में नहीं जलेगी इस वजह से हिरण्यकश्यप चाहता है कि उसकी बहन होलिका भक्त प्रहलाद को लेकर आग में बैठ जाएगी। इससे प्रहलाद जल जायेंगे और होलिका वरदान के कारण बच जाएगी। लेकिन हुआ कुछ उल्टा ही, वही बात कि जिसे बचाने वाले भगवान विष्णु हो तो कौन मारे उसे।

होलिका जैसे ही प्रहलाद को लेकर आग में बैठी। प्रहलाद ने भगवान विष्णु को याद किया “ॐ विष्णुवाये नमः” तो इस प्रकार होलिका जल कर भस्म हो गयी और भक्त प्रहलाद बच गए। इसे बुराई पर अच्छाई की जीत माना जाता है। इसीलिए होली से एक दिन पहले होलिका जलाया जाता है। होलिका में लकड़ी और पुराने कपड़े, और दरीद्रता को फेंका जाता है जिससे व्यक्ति में अच्छाई आये।

होली मनाते समय इन बातों का ध्यान दें

दरअसल होली मनाते समय जाने अनजाने में हम ऐसे रंगों का प्रयोग कर जाते है जो आंख और त्वचा के लिये हानिकारक होते है। आइये जानते है क्या क्या सावधानियाँ बरतनी चाहिए –

  • आजकल के रंगों में ज्यादातर कांच और केमिकल मिलाये गए होते है तो ऐसे रंगों के प्रयोग से बचे।
  • होली खेलने के लिए स्वच्छ पानी का ही प्रयोग करें जिससे इलर्जी और त्वचा रोग ना हो।
  • होली खेलते समय आप अपनी आँखों और दूसरों की आँखों का ख्याल रखें। हो सके तो होली खेलते समय चश्मे का प्रयोग करें।
  • और रोड पर किसी वाहन चलाते व्यक्ति पर पानी से भरे गुब्बारे न मारें क्योंकि उस व्यक्ति के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना अधिक होती है।
  • होली का इंतजार लोग सालों से कर रहें होते है तो मदिरा और भाँग पी कर वाहन ना चलाये जिससे दुर्घटना से बचा जा सके।
  • होली खेलते समय रंगों व पिचकारी से आँखों को बचा कर रखें। छोटे बच्चों को रंगों के बारे में सावधानियाँ आवश्य बताएं और किसी वृद्ध व्यक्ति पर रंग ना फेके।

इन सभी बातों का ध्यान रखें और सुरक्षित रहें।

होली के दिन बनने वाले पकवान

होली से पहले ही होली की तैयारिया जोरो से शुरु हो जाती है लोग पहले से पकवान जैसे गुजिया, चिप्स, हलवा, मिष्ठान आदि बनाना शुरू कर देतें है। होली के दिन सब्जी पूड़ी तथा सायं में कुछ लोग चिकन, मछली, मीट आदि बनाते है। जिससे होली के दिन होली खेलते है और कुछ पकवान बना लेते है और फिर इस त्यौहार का खूब लुफ्त उठाते है। तरह तरह के पकवान बनाकर खाते है और घर आये मेहमान या पड़ोसियों को भी खुब खिलाते है।

FAQs होली पर निबंध (Holi Essay in Hindi)

Q. होली क्यों मनाई जाती है?

Ans – होली रंगों का त्यौहार है। होलिका दहन के बाद बुराई पर अच्छाई की जीत के लिये मनाई जाती है।

Q. इस वर्ष होली कब मनाई जायेगी ?

Ans. होली इस वर्ष 7 मार्च को मनाई जायेगी।

Q. होली के दिन कौन कौन से पकवान बनते है?

Ans. होली के दिन गुजिया, सब्जी पूड़ी, चिप्स, मिठाईयां आदि पकवान बनते है।

Q. हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद को मारने का प्रयास क्यों किया?

Ans. क्योंकि प्रहलाद राक्षस कुल में पैदा हुए थे और हिरण्यकश्यप नहीं चाहता था वह भगवान विष्णु की पूजा करें।

निष्कर्ष :- इस लेख में आप ने होली पर निबंध हिंदी में – Essay Holi in Hindi और होली क्यों मनाई जाती है? जाना। उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों में WhatsApp और फेसबुक, टेलीग्राम पर शेयर करें। धन्यवाद.

Leave a Comment